विधानसभा चुनाव को लेकर जींद में कार्यकारिणी की बैठक, अनिल जैन ने की अध्यक्षता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस रखी है और चुनाव की तैयारियों में दिन- रात एक कर जगह-जगह अपनी अपनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस रखी है और चुनाव की तैयारियों में दिन- रात एक कर जगह-जगह अपनी अपनी पैठ तको मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते आज बीजेपी की जींद जिला कार्यकरिणी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनिल जैन ने की।

bjp meet1

बैठक में हिसार से सासंद ब्रजेन्द्र सिंह ,सोनीपत से सासंद रमेश कौशिक, उचाना से विधायक प्रेमलता, जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा , जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा बैठक में मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई।

bjp meet2

उधर सीएम मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्दाद यात्रा के चलते हरियाणा के दौरे पर निकले हुए हैं, तो इधर बीजेपी प्रभारी अनिल जैन प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर हाल जानने में जुटे हैं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी को लेकर रिपोर्ट भी मांग रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *