हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर छात्रा ने की सुसाइड, ये थी वजह…..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में टीचर्स डे की खुशी मनाई जा रही थी, वहीं अंबाला के चमन वाटिका गुरुकुल स्कूल में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में टीचर्स डे की खुशी मनाई जा रही थी, वहीं अंबाला के चमन वाटिका गुरुकुल स्कूल में एक 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मामले का पता तब चला, जब हॉस्टल में छात्राओं की गिनती की जा रही थी, तो एक छात्रा कम पाई गई। काफी देर बाद जब छात्रा को ढूंढा गया, तो उसका शव एक स्टोर रूम में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।

hostel1

वहीं, शव को तुरंत वहां से अंबाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। लेकिन उसमे क्या है पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

hostel2

गुरुकुल की प्रिंसिपल की माने तो छात्रा ने सुसाइड इसलिए किया क्योंकि उसकी हॉस्टल में रहने वाली किसी छात्रा से गहरी दोस्ती थी , लेकिन बीते कुछ दिन से उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई, जिसके बाद छात्रा परेशान रहने लगी थी। गुरुकुल प्रबंधन ने इस मामले में छात्रा के परिजनों को अवगत भी करवा दिया था, जो शनिवार को उससे मिलने आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *