जींद को मिली ‘मनोहर’ सौगात, 115 करोड़ 92 लाख रुपए की 25 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद रैली के दौरान आज सीएम मनोहर लाल जींच पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में 115 करोड़ 92 लाख रुपए की करीब 25…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद रैली के दौरान आज सीएम मनोहर लाल जींच पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में 115 करोड़ 92 लाख रुपए की करीब 25 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसमें 2 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से नया मुख्यालय भवन बेज नम्बर एक से चार का निर्माण, लोक निर्माण विश्राम गृह जींद के विस्तार भवन का निर्माण, संगतपुरा गांव और ईक्कस गांव में 33 के वी सब स्टेशनों का निर्माण शामिल है।

cm jind1

इसके अलावा सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-9 सफीदों में लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण, लगभग 8 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने सफीदों में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 30 रिहायसी मकानों का निर्माण, समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *