अब जम्मू कश्मीर पकड़ेगा विकास की रफ्तार, मोदी सरकार ने बनाया ये खास प्लान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू कस्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब यहां विकास की गति को तेज करने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू कस्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब यहां विकास की गति को तेज करने का स्पेशल प्लान तैयार कर लिया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तीनों इलाकों में 7 से 8 टूरिस्ट जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने इन तीनों जगहों पर ऑपरेट कर रहे सभी टूरिस्ट ऑपरेटर से संपर्क साधा है।

jammu Kashmir
लद्दाख में जितने भी टूरिस्ट जोन हैं उसमें से कुछ जोन कारगिल और लेह के भी पास के होंगे। इसी तरीके से जम्मू में अखनूर राजौरी के इलाकों को टूरिस्ट जोन में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार केसर की खेती पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही ऑनलाइन मार्केटिंग पर फोकस किया जाएगा।

kashmir

आयुष मंत्रालय ने लद्दाख रीजन के उन इलाकों की पहचान करनी शुरू कर दी है जहां पारंपरिक औषधियां उगाई जाती हैं और कैसे उसकी मार्केटिंग की जाए इसका पूरा प्रपोजल सौंपा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *