ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर आए बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वाले आशिक, 16-16 हजार के किए चालान

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए ट्रैफिक नियमों के चलते कल ही गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का 23 हजार का चालान कटा था, आज फतेहाबाद…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए ट्रैफिक नियमों के चलते कल ही गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का 23 हजार का चालान कटा था, आज फतेहाबाद पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे फोड़ने वाले आशिकों की खाट खड़ी की। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी 3 बाइकों के 16-16 हजार रुपये के चालान काटे।
bike1
ट्रैफिक इंचार्ज हेतराम ने बताया कि तीनों युवक अपने बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर बदलकर तेज आवाज में पटाखे बजा रहे थे। जिसके बाद उनके 16-16 हजार के चालान काटे गए हैं। इसके साथ ही मोटरसाइकिल के कागजात जब्त कर लिए गए हैं।
bike2
उन्होंने बताया कि अब जब ये युवक चालान भरने के बाद मोटरसाइकिल पर ओरिजिनल साइलेंसर लगाकर ट्रैफिक पुलिस को दिखाएंगे, तभी इनके कागजात वापस दिए जाएंगे। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि नए नियमों के बाद से जनता में डर है, ओपर स्पीड के भी कम मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने की मुहिम भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *