तो क्या चौटाला परिवार के एक होने से इनेलो- जेजेपी का होगा गठबंधन ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चौटाला परिवार में आई दरार को अब भरने की कोशिश की जा रही है। पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चौटाला परिवार में आई दरार को अब भरने की कोशिश की जा रही है। पहले पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपनी मंशा दर्शाते हुए कहा था कि वे चौटाला परिवार को एक साथ देखना चाहते हैं और किसी भी हालत में परिवार को दुखी नहीं देख सकते। जिसके बाद से ही दोनों भाईयों के बीच पड़ी फूट को लेकर कयास लगाए जाने लगे कि हो सकता है चौटाला परिवार फिर से एक हो जाए।

op chautala

इसके बाद खाप पंचायत ने भी अब चौटाला परिवार को एक करने को लेकर बीड़ा उठाया है। पंचायत चाहती है कि इनेलो और जेजेपी एक हो जाए और परिवार के बीच चल रहा मन मुटाव खत्म हो जाए। जिसके बाद अभय चौटाला ने कहा था कि जैसा भाई अजय चौटाला कहेंगे वे वैसा ही कर लेंगे।

sirsa

आज सिरसा में खाप नेता रमेश दलाल इसी मुद्दे को लेकर तेजाखेड़ा फार्म पर ओपी चौटाला से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। जजपा और इनेलो को एकजुट करने का रमेश दलाल और खाप सदस्य पूरे तरीके से प्रयास कर रहे हैं। इस मीटिंग के बाद ओपी चौटाला ने कहा कि खाप पंचायत जैसा चाहेगी, वैसा ही होगा।

वहीं, दुष्यंत चौटाला से जब इस बारे में पूछा गया, तो दुष्यंत ने कहा कि ये फैसला पिता अजय चौटाला करेंगे, लेकिन परिवार का एक होना, राजनीति से काफी अलग है। दोनों के अलग मायिने हैं और अलग राह है।

dushyant chautala

अब हरियाणा की जनता के दिल में ये सवाल उठ रहा है कि अगर चौटाला परिवार में चल रही फूट खत्म होती है, तो क्या दोनों पार्टियां (इनेलो-जजपा) भी राजनीतिक रूप से एक हो जाएंगी ? लेकिन दुष्यंत के बयानों को देखकर उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *