ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर में एक रेप पीड़िता ने थाना जठलाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी और आहत युवती ने थाने में ही जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि इंसाफ की जगह युवती के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इसी के चलते युवती ने ये कदम उठाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की कार्रवाई शुरू की। अब मामले की जांच की जा रही है।

