गणेश उत्सव पर गुजरात के राज्यपाल पहुंचे हरियाणा, कही ये कुछ खास बातें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणेश चतुर्थी के उत्सव पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर फरीदाबाद पहुंचे। बप्पा का आशीर्वाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणेश चतुर्थी के उत्सव पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास पर फरीदाबाद पहुंचे। बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे आचार्य का विपुल गोयल ने स्वागत किया।
ganesh1
इस दौरान गवर्नर देवव्रत ने कहा कि परमात्मा का नाम गणेश है। भारत में आध्यात्मिक संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी कामना करते हैं कि परमात्मा के गुण सभी लोगों में आएं।
ganesh2
आचार्य ने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी एकता के सूत्र में बंधकर काम करें। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के उत्सव में भाग लेना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गणेश विद्या देने वाले हैं, इसलिए स्कूलों में पहले गणेश की पूजा होती थी।
ganesh3
इस खास महोत्सव पर मंत्रों का उच्चारण करके उन्होंने गणेश भगवान की पूजा की और कहा कि भगवान गणेश उनके आदर्श हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु को भी अपने गोविंद बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *