ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पलवल में एक 15 वर्षीय नाबालिगा ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि 31 अगस्त की दोपहर उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी ने उसे धोखे से होडल अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। माता- पिता के घर लौटने के बाद उसने आपबीती सुनाई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


