ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बेबाक बयानबाजी से पाकिस्तान की किरकिरी करवाने वाले मंत्री शेख रशीद ने एक और हास्यास्पद बयान दिया है। दरअसल जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद मंत्री जी कई बार अपने बयानों से अपना मजाक उड़वा चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर मजाक भरी धमकी दी है।

भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा है कि, पाकिस्तान के पास 125-250 ग्राम के परमाणु बम हैं जो एक सीमित इलाके को अपना निशाना बना सकते हैं। मंत्री इतने में ही न रूके। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे पास परमाणु हमले के अलावा दूसरी कोई गुंजाइश नहीं है। हमारे पास स्मार्ट बम हैं। अगर कोई पाकिस्तान की सरहद की तरफ बढ़ता है तो हमारे पास स्मार्ट बम हैं। ये बम जहां हथियार होंगे, उसे ही निशाना बनाएंगे।
