हुड्डा ने 33 सदस्य कमेटी की कल दिल्ली में रखी बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 33 सदस्य गठित कमेटी की कल दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में भूपेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 33 सदस्य गठित कमेटी की कल दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में भूपेंद्र हुड्डा कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और हो सकता है कि हुड्डा इस मीटिंग में बड़ा फैसला भी लें।

bhupender huda11

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक में महापरिवर्तन रैली के दौरान 33 सदस्य कमेटी बनाई थी और घोषणा करते हुए कहा था कि ये कमेटी ही उनकी भविष्य की राजनीति तय करेगी। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है। अशोक तंवर और हुड्डा गुट के बीच चल रही जंग बनी हुई है। अभी तक आलाकमान ने भी प्रदेश के नेतृत्व को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *