ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 33 सदस्य गठित कमेटी की कल दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में भूपेंद्र हुड्डा कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और हो सकता है कि हुड्डा इस मीटिंग में बड़ा फैसला भी लें।
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक में महापरिवर्तन रैली के दौरान 33 सदस्य कमेटी बनाई थी और घोषणा करते हुए कहा था कि ये कमेटी ही उनकी भविष्य की राजनीति तय करेगी। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान जारी है। अशोक तंवर और हुड्डा गुट के बीच चल रही जंग बनी हुई है। अभी तक आलाकमान ने भी प्रदेश के नेतृत्व को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

