‘साहो’ को मिल रहा जबरदस्त रिसपॉंस, 2 दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: प्रभास और श्रद्धा कपूर की ‘साहो’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 205 करोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: प्रभास और श्रद्धा कपूर की ‘साहो’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 205 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दो दिन में हिंदी वर्जन में 49.60 करोड़ कमा लिए। इस फिल्म को जबरदस्त रिसपॉंस मिल रहा है।

saaho

फिल्म ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर पर साल 2019 में रिलीज हुई टॉप-5 फिल्मों का फर्स्ट डे का कलेक्शन शेयर किया है। ओपनिंग कलेक्शन के मामले में पहले नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ है। दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ है, जबकि तीसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘साहो’ है।

तरण आदर्श का अनुमान है कि, साहो के हिन्दी संस्करण की पहले वीकेंड की कमाई 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *