45 टिकटें पिछड़ा वर्ग और 18 दलितों को देगी लोसुपा- राजकुमार सैनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रमुख राजकुमार सैनी ने बिगुल फूंक दिया है। राजकुमार सैनी पार्टी के पहले स्थापना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रमुख राजकुमार सैनी ने बिगुल फूंक दिया है। राजकुमार सैनी पार्टी के पहले स्थापना दिवस पर गोहाना में आयोजित  राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।
इस दौरान सैनी ने पिछड़ों के साथ दलितों पर फोकस करते हुए टिकटो में उनकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा करने की घोषणा की है।
राजकुमार सैनी का कहना है कि प्रदेश के गठन से लेकर अब तक सभी राजनीतिक दलों ने नौकरी और राजनीति में पिछड़ों और दलितों की खुले तौर पर अनदेखी की है।
सैनी ने ऐलान कर दिया है कि लोसुपा विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें पार्टी 45 टिकटें पिछड़ा वर्ग के लोगों को देगी, इनमें 28 टिकटें बीसी-ए वर्ग के लोगों को मिलेेंंगी। 18 टिकटें दलित समाज को मिलेंगी, जिनमें एससी-ए समाज के लोगों को 12 टिकटें दी जाएंगी। बाकी की 27 टिकटें विभिन्न समाज के लोगों को दी जाएंगी।
rajkumar
सैनी ने इस दौरान कहा कि लोसुपा की सरकार बनने पर दलित और ब्राह्मण समाज के एक-एक उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हमेशा सरकारी नौकरियों में भी पिछड़े और दलित समाज के लोगों से भेदभाव हुआ है, जिन लोगों की प्रदेश में 10 फीसद आबादी है उनको 55 फीसद रोजगार दिया गया है, जबकि 90 फीसद आबादी वाले लोगों के पास 45 फीसद ही रोजगार है।
राजमकुमार सैनी ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी की किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सामाजिक असमानता और भ्रष्टाचार युक्त सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कि सौ फीसद आरक्षण जनसंख्या के अनुपात के आधार पर हर जाति को उनकी संख्या के अनुपात में दिया जाएगा।
rajkumar lsp
इसके साथ ही राजकुमार सैनी ने सरकार बनने पर समान काम समान वेतन की नीति लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्सग्रेसिया नीति को बहाल करने, बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक दस हजार रुपये भत्ता देने, विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धों को पांच हजार रुपये पेंशन देने और आटो चालकों व फड़ लगाने सामान बेचने वालों के एक लाख तक कर्ज माफ, नौकरियों में प्रदेश के युवाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण लागू करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *