ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर सेनसेशन बनने के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी रानू मंडल आज आसमान की बुलंदियां छूं रही हैं। वहीं उनके फेमस होने के बाद रानू की बेटी की भी वापसी हो गई है। जिससे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। यूजर्स रानू की बेटी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
After Ranu Mandal, a begger living on railway platform became famous for her singing talent , her family who deserted her long back, started swarming around. This her infamous daughter. Shame. pic.twitter.com/1RtU6nbJ8x
— Tarun Roy (@tarunroy1964) August 26, 2019
रानू मंडल के पहले पति ने उन्हें छोड़ दिया था। जबकि दूसरे पति का निधन हो गया था। ऐसे में रानू के परिवार में केवल उनकी बेटी ही बची थी। रानू मंडल की बेटी ने उनका साथ छोड़ा था तब उनकी उम्र करीब 50 साल थी और कमाई का कोई जरिया भी नहीं था। ऐसे में रानी रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी।
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे! वो कौन लोग है जो कहते हैं बुढ़ापे का सहारा उनकी बेटियां #हीं होती हैं यह #Ranu_Mandal की बेटी है, जो 8 साल से Ranu_Mandal के साथ नहीं रहती थी क्योंकि उसकी माँ बूढ़ी हो गई थी देखने मे अच्छी नहीं लगती थी। pic.twitter.com/fb8CXLm8Y4
— Rohit Vertex Goswami 🇮🇳🚩 (@rohit_vertex) August 25, 2019
वहीं यूजर्स ने रानू मंडल की बेटी को निशाने पर लिया है। लोगो का कहना है कि, जब उनकी मां उन्हीं के सहारे थीं, तब उन्होंने मां को बेसहारा कर दिया, अब जब पूरे देश में उनके चाहने वाले हो गए तो बेटी भी लौट आई
