जन आशीर्वाद यात्रा: सीएम मनोहर लाल के आज के सफर का सोहना के भोंडसी से हुआ आगाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रैली का आज सोहना के भोंडसी से आगाज हुआ। आज रैली के 12वें दिन सीएम मनोहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रैली का आज सोहना के भोंडसी से आगाज हुआ। आज रैली के 12वें दिन सीएम मनोहर लाल जनता का आशीर्वाद लेने के लिए अपने रथ पर निकल पड़े हैं।

cm yatra1

सीएम की सुबह 9 बजे सोहना से शुरू हुई यात्रा दर्जन भर स्थानों पर रुकते हुए दोपहर 4 बजे नारनौल विधानसभा में नीरपुर चौक से प्रवेश करेगी, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

cm yatra2

इसके बाद शाम 7 बजे नारनौल में चितवन वाटिका में सभा के साथ दिन की यात्रा का समापन होगा।

सीएम मनोहर लाल इस यात्रा के दौरान रेवाड़ी में 9 विकास कार्यों का उद्घाटन और 3 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। नीचे पढ़िए किन- किन परियोजनाओं का सीएम करेंगे लोकार्पण और उद्घाटन-

लोकार्पण
1 कृषि महाविद्यालय, बावल
2 पालीटेक्निक सह बहु कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, धामलवास, रेवाड़ी
3 बस स्टैंड, आईएमटी बावल
4 मोहनपुर, सुबसेरी व कमालपुर में 33 केवी सबस्टेशन
5 220 केवी सबस्टेशन HSIIDC बावल
6 14 गांव व एक ढाणी के लिए पेयजलापूर्ति व्यवस्था
7 5 एमएलडी एसटीपी, धारूहेड़ा

शिलान्यास
1 33 केवी सबस्टेशन धारण
2 33 केवी सबस्टेशन भंडोर
3 जेएलएन कैनाल पर VR पुल का निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *