हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को करेगी मालामाल, खेल नीति में हुआ बड़ा संशोधन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल, खेल नीति में बड़ा संशोधन किया गया है। अब हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खेलने वाले टीम खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत खिलाड़ी के बराबर नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

meeting
विश्व, एशियाई, कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय चैंपियनशिप व कप के लिए जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियों में नकद पुरस्कार टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के लिए निर्धारित राशि के 75 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की दर से दिए जाएंगे।  युवा और कैडेट श्रेणियों को भी नकद पुरस्कार सरकार देगी। अभी तक यह प्रावधान खेल नीति में नहीं था।
money
हर खिलाड़ी को मिलेंगे 6-6 करोड़

खेल नीति के अनुसार हरियाणा सरकार ओलंपिक ओर पैरालंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को बतौर व्यक्तिगत पुरस्कार छह करोड़ रुपये देती है। कैबिनेट के निर्णय अनुसार अब टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को सरकार छह-छह करोड़ रुपये ही देगी।

cm

अब दिया जाएगा समान नकद पुरस्कार
एशियाई, कॉमनवेल्थ व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत खिलाड़ी के समान नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *