ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बसों की भारी कमी से जनता परेशान है, लेकिन घमंडी भाजपा सरकार बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था का सरकार ने बंटाधार कर दिया है।
प्रदेश में बसो की भारी कमी से जनता परेशान, पर घमंडी भाजपा सरकार बेपरवाह,
किया परिवहन व्यवस्था का बंटाधार!खट्टर सरकार ने 5 साल में मात्र 450 बसे खरीदी
1000 बसे पड़ी हैं कंडमकांग्रेस की सरकार बनने पर सुधारेंगे बिगड़ी परिवहन प्रणाली,
लाएंगे व्यवस्था को वापिस पटरी परहमारा बयान: pic.twitter.com/aodm4sX7Z9
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 30, 2019
सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा है कि खट्टर सरकार ने 5 साल में केवल 450 बसे खरीदी, जबकि हजार बसें कंडम पड़ी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बिगड़ी परिवहन प्रणाली को सुधारने का काम किया जाएगा और व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे।
