जन आशीर्वाद यात्रा: ना खाएंगे, ना खाने देंगे और पहले जिन्होंने खाया है, उनसे भी निकालेंगे – सीएम मनोहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज गुरुग्राम के सोहना पहुंची, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज गुरुग्राम के सोहना पहुंची, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 2014 में सरकार बनाने का लाइसेंस जो आप सभी ने दिया था, वो अगले महीने समाप्त होने जा रहा है, अब उसे फिर से रिन्यू कर दें।

cm sohna4
बता दें कि सोहना में भाजपा के मौजूदा विधायक तेजपाल तंवर ने सीएम के भव्य स्वागत के लिए एक प्रोग्राम का भी आयोजन किया था। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमने आम जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया था और जब जनता को ये विश्वास हो गया कि सरकार ये डिलीवर करती है, तो उनका सरकार पर विश्वास बढ़ गया।
cm sohna
सीएम मनोहर लाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान का हवाला देते हुए कही कि हमने सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम भी लागू किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2014 में जो लिंग अनुपात 871 का था, उसमें सुधार किया है। पिछले एक महीने में लिंगानुपात 933 तक पहुंच गया है।
cm sohna1
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इसी तरह हमने राष्ट्रवाद की भावना जागृत की है कि पहले देश और उसके बाद समाज व स्वयं को रखें।
cm sohna5
मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा, लेकिन हम उनसे भी आगे निकल कर कहते हैं कि ना खाएंगे, ना खाने देंगे और पहले जिन्होंने खाया है, उनसे भी निकलेगे।
वहीं, भाजपा सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनवाते हुए सीएम ने कहा कि हमने केएमपी एक्सप्रेस-वे को पूरा किया है और अब इसके साथ पलवल से कुंडली तक ऑर्बिटल रेल चलाने की योजना है, ताकि लोग सीधे चंडीगढ़ पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *