ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी एक खास प्लान तैयार किया है। पाीएम के जन्मदिन को बीजेपी सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। वहीं 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह चलेगा।
इन्हें मिली अभियान की जिम्मेदारी
पार्टी ने अभियान की ज़िम्मेदारी अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव और सुनील देवधर को दी है। इसके तहत अस्पतालों, अनाथालय एवं वृद्ध आश्रम में जाकर भाजपा के कार्यकर्ता मरीजों एवं जरूरतमंदों को मदद करेंगे। इसके अलावा रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आंखों की जांच एवं ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान दिव्यांगों की शिक्षा एवं पोषण का खर्च उठाने के लिए कुछ दानदाताओं को कहा जाएगा।

