ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:चरखी दादरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दादरी- नारनौल रोड पर हुआ।
बताया जा रहा है कि टैंकर का पेंचर हो गया था और वह सड़क के किनारे पर खड़ा था, जिसे मिस्त्री ठीक कर रहा था। तभी अचानक नारनौल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक चालक, टैंकर चालक और मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।
जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।


