ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर में बहू के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करना एक सास को महंगा पड़ गया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने सास की डंडो और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर डाली, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
मृतिका की पहचान गन्नौर के गांव पुरखास निवासी हरकौर के रूप में हुई है। वहीं, गांव के ही तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगे हैं। आरोपी जयभगवान, जयभगवान के दो बेटे अशोक और कर्ण सिंह ने बहू के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद बीच- बचाव में आई सास को पीट दिया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी करेगी।

