सीएम सिटी करनाल में क्यों छात्राएं कभी सड़क, तो कभी मंदिर में पढ़ने को हैं मजबूर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं का नारा तो हरियाणा में जरूर दिया जाता है, लेकिन शायद बेटियों की परेशानियों का सुध लेने वाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं का नारा तो हरियाणा में जरूर दिया जाता है, लेकिन शायद बेटियों की परेशानियों का सुध लेने वाला कोई नहीं है। सीएम सिटी करनाल की बेटियां अपनी पढ़ाई को लेकर कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं और हैरानी वाली बात तो ये है कि दो दिनों से ये बेटियां स्कूल न जाकर कभी सड़क पर पढ़ने को मजबूर हैं, तो कभी मंदिर में बैठने को, लेकिन कोई भी उनकी समस्याओं का निपटारा करवाने वाला नहीं है।

दरअसल, करनाल के चपराना गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल को 12वीं तक करने की मांग उठाई है। छात्राओं का कहना है कि 8वीं के बाद उन्हें गांव टिकरी पढ़ाई के लिए जाना पढ़ता है, जहां कुछ मंचले उनके साथ छेड़खानी करते हैं। छात्राओं ने बताया कि कई बार उन्होंने स्कूल के टीचरों को भी इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन कोई भी हल नहीं निकल पाया है।

अब छात्रोंओं ने अपने स्कूल को अपग्रेड कराने की मांग उठाई है और कहा है कि वे टिकरी पढ़ने के लिए नहीं जाएंगी। इसी के चलते ये छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *