ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत पहुंची सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में आज एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
https://www.youtube.com/watch?v=ZQvGv4MyQnQ
बताया जा रहा है कि सीएम की रथ यात्रा के दौरान एक ग्रामीण ने खुद पर तेल छिड़क लिया है और आग लगा ली। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस आग लगाने वाले युवक को पकड़कर नागरिक अस्पताल ले गई।
वहीं, इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम को खराब करने के लिए ये कोशिश की गई है। पूरा वाक्य सीएम के सामने है और किसी ने सोच-समझकर प्रोग्राम खराब करवाना चाहा है।


