इमरान खान की गलत ज्ञान के कारण हुई किरकिरी, अब आनंद महिंद्रा ने कसा तंज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधाननंत्री के बयान पर आनंद महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर इमरान खान का वीडियो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधाननंत्री के बयान पर आनंद महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर इमरान खान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान खान यह कहते नजर आ रहे हैं कि जापान और जर्मनी की सीमाएं एक दूसरे से मिलती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए महिंद्रा समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा ने तंज कसा है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, भगवान को धन्यवाद, जिन्होंने इस व्यक्ति को मेरा इतिहास और भूगोल का टीचर नहीं बनाया।

दरअसल, इमरान खान ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, जैसे जैसे आपसी व्यापार बढ़ता है देशों के बीच के रिश्ते अपने आप मजबूत होते चले जाते हैं। जर्मनी और जापान ने दूसरे विश्व युद्ध तक एक दूसरे के लाखों नागरिकों को मारा लेकिन बाद में दोनों देशों ने बॉर्डर के इलाके में संयुक्त उद्योग लगाने का फैसला किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *