ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज:सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार करने को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाए हैं। किरण चौधरी का कहना है कि सरकार ने टेल तक पानी पहुंचाने को लेकर बड़े दावे किए थे, लेकिन सरकार को वो सभी दावे धरे के धरे रह गए। गांव में पीने तक का पानी नहीं है।
उन्होने अशोक तंवर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि विकल्प चुटकियों में बनते हैं और प्रकृति का नियम है कि जो उपर चढ़ा है, वो नीचे भी आता है।
बता दें कि सीएलपी लीडर किरण चौधरी रविवार को अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुई। इस अवसर पर उन्होंने पानी के बंटवारे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और नौकरियों में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। किरण ने इस अवसर पर कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, लेकिन भूपेन्द्र हुड्डा को लेकर किए सवाल टाल दिए।
वहीं कुछ दिन पहले भूपेन्द्र हुड्डा कि भिवानी मीटिंग में किरण चौधरी की कार्यशैली पर उठाए सवालों पर उन्होंने कहा कि भिवानी में पहले बंसीलाल और फिर मैंने काम किए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे किए कामों को गली-गली में पूछ लो। किरण चौधरी ने कहा कि ऐसे आरोप लगाने वाले का वजूद सबको पता है। वहीं खुद के भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होने चुटकी ली और कहा कि बड़े नेता हैं, चर्चाएं तो चलेंगी ही।



