ऑनलाइऩ डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को शनिवार दोपहर निगमबोध घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी ऑफिस रखा गया था। जेटली के आवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहीं राजनेताओं रके अलावा फिल्मी सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें, जेटली का शनिवार दोपहर दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, जेटली ब्रिटेन में भी काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करते रहे हैं।

