ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण को पाकिस्तान ने निशाने पर लिया है। पाकिस्तान के एंकर ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तानी टीवी एंकर वकार जका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में उसने कहा है कि, भारत के लोगों को उनका नाम लेना भी नहीं आता है और अगर ऐसे में वह सामने आ जाए तब क्या होगा।
Request to @ImranKhanPTI and lemme share what I felt when I met @priyankachopra and @deepikapadukone pic.twitter.com/1GMrKAmaLN
— Waqar Zaka (@ZakaWaqar) August 18, 2019
वकार जका ने मल्टीनेशनल कंपनियों को हिदायत भी दी है। कहा है कि अगर उन्हें पाकिस्तान में बिजनेस करना है तो वह भारतीय कलाकारों को प्रचार और उन्हें अप्रोच न करें। आगे कहा है कि, एक बार जब उसने दीपिका को सामने से देखा था तो उसे उल्टी आ गई थी। वहीं प्रियंका को देखने के बाद वह खुद में बहुत अजीब फील कर रहा था।
