फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के गांव कुटेल में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के गांव कुटेल में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दिन में ड्यूटी पर था। रात को अचानक उसे उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्मार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *