ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी आज यूएई के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे। यह सम्मान यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर दिया जाता है। फ्रांस का दौर खत्म कर अबू धाबी पहुंच चुके हैं। यहां ने क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेगें। इसके बाद भारत और यूएई के बाीच द्वीपक्षीय बैठक होगी। बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।
यूएई के सर्वोच्च सम्मान मिलने के लिए पीएम मोदी ने खुशी व्यक्त करते कहा कि, यह सम्मान दोनों देशों के बीच बढ़ती भागीदारी का सबूत है। यह मेरा नहीं भारत की 1.3 अरब लोगों का सम्मान है। यह दोनों देशों के बीच सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती को दिखाता है।

