ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के आर्थिक हालातों को लेकर प्रेस कॉंफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की और देश की आर्थिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस बीच वित्त मंत्री ने कहा कि, भारत में मंदी जैसी कोई बात नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था बाकी देशों से काफी अच्छी है।भारत की आर्थिक वृद्धि दर कई देशों की तुलना में ऊंची है। आर्थिक सुधार सरकार के एजेंडा में सबसे ऊपर है, सुधारों की प्रक्रिया जारी है।
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि..
- छोटे एवं मझोले उद्यमों के अब तक के सभी लंबित जीएसटी रिफंड का भुगतान 30 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।
- सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुरुआती दौर में ही 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी, ताकि बैंक बाजार में पांच लाख करोड़ रुपये तक की नकदी जारी करने में सक्षम हो सकें।
- आधार बेस्ड KYC के जरिए डीमैट और म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए अकाउंट खोलने की इजाजत होगी।
- बैंक घर और वाहन के लिए कर्ज सस्ता करेंगे। जबकि 2020 तक खरीदे गए भारत मानक- चार के वाहन पंजीकरण की पूरी अवधि तक परिचालन में बने रहेंगे |
