बिस्किट कंपनियों पर गिरी आर्थिक मंदी की गाज, अब Britania ने लिया ये फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की मशहूर बिस्किट कंपनियों को आर्थिक मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ समय पहले यह खबर जोरों पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की मशहूर बिस्किट कंपनियों को आर्थिक मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ समय पहले यह खबर जोरों पर थी कि, पारले कंपनी अपने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। अब यह खबर सामने आ रही है कि मशहूर कंपनी ब्रिटानियां अपने बिस्किट के दाम बढ़ाने वाली है। इसका कारण यह है कि, बिस्किट की बिक्री में गिरावट आई है और पिछले कुछ महीनों में बिक्री कम हो रही है।

britania
वहीं ब्रिटानियां इंडस्ट्रीज की तरफ से कहा गया है कि, कंपनी अक्टूबर से अपने बिस्किट के दाम बढ़ाने जा रही है। उद्योग जगत सुस्त है और पिछले 5-6 महीनों में आर्थिक नरमी रही है। इसलिए ब्रिटानियां ने अपने खर्चों में कटौती के साथ बिस्किट के दाम बढ़ाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *