ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब ताजा मामला पलवल के गांव से सामने आया है, जहां रात को घर में सो रही एक नाबालिगा के साथ युवक ने घर में घुसकर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला थाना प्रभारी सविता रानी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी रात के समय घर में सोई हुई थी। रात को मौका देख सुरेंद्र नाम का आरोपी घर में घुस आया और मुंह में कपड़ा ठुंसकर उसकी बेटी के साथ रेप किया। बेटी ने शोर मचाया, तो उसकी नींद खुल गई।
पीडि़ता ने आरोपी सुरेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया, तो वो मारपीट करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


