ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए 400 कैदी हरियाणा की चार जेलों में शिफ्ट किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद जेल में 200, करनाल जेल में 80, झज्जर जेल में 70 और यमुनानगर जेल में 50 कैदी शिफ्ट किए जाएंगे। कैदियों को शिफ्ट करने की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। झज्जर की दुलीना जेल में जम्मू-कश्मीर से आने वाले कैदियों के लिए अगल से सेल भी बनाया गया है।

