ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बड़ा बयान सामने आया है। प्रकाश सिंह बादल चौटाला परिवार में पड़े फूट को देखकर भावुक हो गए और बोल पड़े कि चौटाला परिवार एक साथ हो जाए।
दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात सांझा करते हुए कहा कि वो चौटाला परिवार को दुख में नहीं देख सकते और चाहते हैं कि पूरा चौटाला परिवार एक हो जाए।
बता दें कि पिछले साल चौटाला परिवार में आपसी मतभेद होने के कारण इनेलो पार्टी दो फाड़ हो गई थी। ओपी चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद दुष्यंत चौटाला ने पिता अजय चौटाला और माता नैना चौटाला के नेतृत्व में अलग पार्टी का गठन कर नया झंडा गाढ़ दिया था और जननायक जनता पार्टी बनाई गई। हरियाणा की राजनीति में ये खबर काफी बड़ी और चर्चा का विषय बनी रही क्योंकि विपक्ष पार्टी इनेलो बंट कर रह गई, जिससे वोट बैंक भी बंट गया और भाजपा को और मजबूती मिल गई।


