ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- विश्व में अपने नाम का लोहा बनवाने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जायेगा | इन दोनों को दिया जाने वाला अवार्ड खेल के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च सम्मान है | आपको बता दे ये अवार्ड बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को कुश्ती के मैदान में लगातार अच्छा प्रदर्शन के लिए दिया जायेगा |
दरअसल बजरंग पूनिया ये सम्मान पाने वाले चौथे पहलवान होंगे | महज 25 के पूनिया ने कुश्ती के मैदान को हासिल कर भारत का नाम रोशन किया है | पूनिया ने हाल ही में त्बिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था | फेडरेशन ने पिछले साल भी बजरंग पूनिया को खेल मंत्रालय को उन्हें यह सम्मान देने की सिफारिश की थी, लेकिन तब विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को यह पुरस्कार दिया गया था।
Watch Video
