ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के जिन सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के 20 से कम बच्चे हैं वहां पर साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है | ऐसे स्कूलों के बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में भेजा जा रहा है | जिसे लेकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है |
इसी को लेकर आज उकलाना खंड के प्रभुवाला के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | छात्राओं का कहना है कि, जबतक सरकार अपना फैसला वापिस नहीं लेती वो धरना खत्म नहीं करेंगे |
Watch Video
