19 साल बाद आजादी के जश्न के साथ रक्षाबंधन का त्योहार, अब इस साल होगा ऐसा संयोग…!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश की आजादी का पर्व और भाई बहन के प्यार का त्यौहार 19 बाद एक साथ मानाया जा रहा है। जी हां,19…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश की आजादी का पर्व और भाई बहन के प्यार का त्यौहार 19 बाद एक साथ मानाया जा रहा है। जी हां,19 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब देश में आजादी के जश्न के साथ बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांध रही हैं। इससे पहले वर्ष 2000 में इस तरह का योग बना था। इसके बाद वर्ष 2084 में मंगलवार को दोनों पर्व एक साथ मनाए जाएंगे।

rakshabandhan and independence  राखी और स्वतंत्रता दिवस की तैयारिंयां काफी दिनों पहले शुरू हो गई थी। लेकिन आज यानी 15 अगस्त को इसका लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखी के लिए बाजार सजे हुए हैं। घर-घर में बहने अपने भाई की कलाई में पवित्र डोर बांध रही हैं। बाजारों में मिठाईयों और राखियों की दुकानों में लोगों का तांता लगा हुआ है।

rakshabandhan and independence

राखियों, तिलक के पैकेट और सोने की शॉपिंग की जा रही है। इस मौके पर तो वहीं बाजारों को तिरंगा के रंगो में सजाया गया है। बहनें भाईयों को तिरंगा झंडा के रंगों वाली राखियां बांध रही है। वहीं स्कूलों में रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *