ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंटरनेट पर पोर्न देखने वाले लोगों को जरा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है कि कोई आपकी रिकॉर्डिंग कर रहा हो। जी हां सही पढ़ा आपने, इंटरनेट पर पोर्न देखना शायद आपको महंगा पड़ सकता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को एक स्पैमबॉट का पता चला है, जो पोर्न देखते वक्त लोगों की रिकॉर्डिंग कर सकता है और बाद में इसका फायदा उठाते हुए आपको ब्लैकमेल किया जाए। दरअसल, ये स्पैमबॉट इस तरह का प्रोग्राम किया गया है, जिसे इंटरनेट से ईमेल एड्रेस जुटाने और उन्हें अनचाहे मेल भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्पैमबॉट का पता फ्रांस में लगाया गया और इसका नाम Varenyky है।
हैकर्स वायरस की मदद से यूजर्स के कंप्यूटर या सिस्टम का ऐक्सेस पा रहे हैं और इसके बाद वे एडल्ट बेवसाइट पर जाने और पॉर्न देखने पर यूजर्स को ये बॉट रिकॉर्ड कर लेते हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि विक्टिम यूजर्स की पॉर्नोग्राफी में एक खास दिलचस्पी होती है और हैकर उनके कंप्यूटर पर रिमोट कंट्रोल हासिल कर लेता है। इस पूरे खेल में विक्टिम को एक मेल किया जाता है और बताया जाता है कि उसकी वीडियो बना ली गई है। जिसके बाद पैसों की फरोख्त की मांग होती है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में आधी स्क्रीन पर ब्राउजर में देखा जा रहा कंटेंट या पॉर्न और बाकी आधी स्क्रीन में वेबकैम से रिकॉर्ड उसका वीडियो है। इतना ही नहीं, मेल में कहा जाता है कि विक्टिम की कॉन्टैक्ट लिस्ट, पिक्चर्स, पासवर्ड्स, बैंक अकाउंड डेटा और बाकी डीटेल्स की एक कॉपी बना ली गई है। इसके बाद एक अनजान बैंक अकाउंट की डिटेल दी जाती है और कहा जाता है कि पैसे डलवाते ही वो छुट जाएंगे।
धमकी भरा ये खेल यहीं नहीं रुकता, बल्कि विक्टिम को बताया जाता है कि उसका वीडियो रिमोट सर्वर पर सेव कर दिया गया है। ये भी कहा जाता है कि पासवर्ड बदलने, वायरस डिलीट करने, कंप्यूटर को क्लीन करने या रिपेयर करने का कोई फायदा नहीं होगा।
साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर 72 घंटे में रकम बताए गए अकाउंट में नहीं भेजी गई, तो यह विडियो फैमिली और फ्रेंड्स को भेजने के अलावा फेसबुक, ट्विटर और बाकी प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया जाएगा। मेल में ये भी कहा जाता है कि प्रूफ के लिए विक्टिम ‘yes’ लिखकर भेज सकता है और बदले में विडियो उसके 6 सबसे महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट्स को भेज दिया जाता है.





