कर्मचारियों को पिलाया गया जिंदा मछली और मुर्गे का खून, वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टारगेट पूरा न होने पर सैलरी कटना जैसी सजाएं तो आपने सुनी होगी, लेकिन चीन में कर्मचारियों को ऐसी सजा दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टारगेट पूरा न होने पर सैलरी कटना जैसी सजाएं तो आपने सुनी होगी, लेकिन चीन में कर्मचारियों को ऐसी सजा दी गई है, जिसे जानकर सभी चौंक जाएंगे। चीन में कर्मचारियों से टारगेट पूरा नहीं हुआ तो, कंपनी के मालिक ने कर्मचारियों को जिंदा मछली और मुर्गे का खून पीने की भयानक सजा दे दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक आदमी दर्जनों कर्मियों को बाल्टी से मछलियां निकालकर खाने को कहता है।  सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कंपनी के अधिकारी ने कहा कि इस सजा के बाद ये कर्मचारी भविष्य में कभी भी ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *