ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में डीसीपी विक्रम कपूर की आत्महत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
Faridabad Deputy Commissioner of Police (DCP), Vikram Kapoor, allegedly committed suicide at his Govt residence by shooting himself with his service rifle early morning today. Police Investigation underway. #Haryana pic.twitter.com/7QD2liOMKK
— ANI (@ANI) August 14, 2019
सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि,अब्दुल नाम का इंस्पेक्टर अपने एक साथी के साथ उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर सुसाइड करने जैसा कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें, विक्रम कपूर फरीदाबाद-एनआईटी के डीसीपी थे। वे फरीदाबाद के सेक्टर-30 स्थित अपने घर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
