ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लकर काफी चर्चाओं में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए शादी करने का खुलासा किया। राखी की शादी और हनीमून वाली फोटोज ने सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटी।

अब राखी सावंत की बाथरूम वाली फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। राखी के कैप्शन से यह साफ हो रहा है कि उनकी फोटोज़ उनके पति रितेश ने खिंची है। राखी ने कैप्शन में लिखा है कि, Having fun with my love, getting crazy।

राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उनके पति शादी के बाद विदेश चले गए। मतलब आजकल वे इंडिया आए हुए हैं। ऐसे में राखी बेहद खुश हैं और अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। राखी इन फोटोज में बाथटब में अलग-अलग स्याइल में पोज दे रही हैं। फैंस भी इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
