ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद के भूना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टक के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक फतेहाबाद के अशोक नगर इलाके का रहने वाला है। 33 वर्षीय मृतक युवक सुबह घर से काम के लिए निकला था और अब अचानक उसका शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

