ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्री देवी का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर श्री देवी फैंस और बॉलीवुड उन्हें याद कर रहा है। बता दें, 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुए एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी थी। अगर वे आज जीवित होती तो, अपना 56वां जन्मदिन मनाती।
Happy Birthday Jaan, missing you every minute of my life , keep on guiding us , you will remain with us till eternity. #Sridevi pic.twitter.com/pGPhgbmcBN
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) August 13, 2019
उनके पति बोनी कपूर उन्हें आज भी याद करके भावुक हो जाते हैं। उनके जन्मदिन पर बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, जन्म दिन की शुभकामनाएं जान। अपने जीवन के हर पल में तुम्हें मिस करता हूं। ऐसे ही हमें दिशा दिखाती रहो। तुम सदा हमारे साथ रहोगी।
Today is a bittersweet day as we celebrate you on what would have been your 56th Birthday…We feel the sadness of your loss deeply, but remembering your smile and the joy you brought to all our lives unites us in your memory…We miss you everyday #Sridevi! pic.twitter.com/O8XwPUQGy4
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 13, 2019
वहीं देवर अनिल कपूर ने भी उन्हें कर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- आज कड़वा-मीठा दिन है, क्योंकि हम आपका 56वां जन्म दिन मना रहे हैं। वहीं आपको खोने का ग़म भी महसूस हो रहा है। लेकिन आपकी मुस्कान और आपने जो ख़ुशियां दीं, वो हमारी यादों में जि़ंदा है। हम आपको हर एक दिन याद करते हैं।
