ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:सोनीपत में एक युवती ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पिता को ठहराया है। मामला मुरथल मेें स्थित ओशो नानक धाम कहा है।
बताया जा रहा है कि बिहार निवासी संजू कुछ ही दिनों पहले हरियाणा के सोनीपत आई थी, युवती ओशो नानक धाक में मेडिटेशन करती थी। लेकिन अब उसका अचानक सुसाइड करना पुलिस के लिए गुत्थी बन गया है।
सुसाइड नोट में मृतक बेटी ने पिता को अपनी मौत का कारण बताया है,जिसके बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पिता को हिरासत में अभी नहीं लिया गया है, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


