पानीपत जेल बनी आधुनिकतम, अब कैदियों को नहीं जाना पड़ेगा दूसरी जेलों में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:पानीपत के जेल बंदियों को अब दूसरी जेलों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि पानीपत की जेल ही आधुनिकतम जेल बंदियों के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज:पानीपत के जेल बंदियों को अब दूसरी जेलों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि पानीपत की जेल ही आधुनिकतम जेल बंदियों के लिए तैयार हो गई है। इस जेल में सीसीटीवी कैमरे और सभी सुविधाएं हैं, जो कि आज से शुरू हो चुकी है। इसी के चलके आज पुरानी जेल से 57 बंदियों को कड़ी सुरक्षा के चलते नई जेल में भी शिफ्ट किया गया।

बता दें कि पानीपत में बनाई गई ये जेल हरियाणा की आधुनिकतम जेलों में से एक हैं, जिसमें लगभग 870 बंदियों को रखा जा सकता है।

पानीपत जेल के जेलर सोमनाथ जगत ने बताया कि जेल में 114 महिलाएं और 756 पुरुषों रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी जेल सीसीटीवी कैमरे से युक्त जेल है। इस आधुनिकतम जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि पहले फेस में करनाल से 120 बंदियों को लाया जाएगा और उसके बाद दूसरे फेस में सभी बंदियों को नई जेल में लाया जाएगा। 

जेलवर ने बताया कि करनाल जेल में लगभग पानीपत से हजार बंदी हैं। उन सभी को इस जेल में लाया जाएगा। जेल की सुरक्षा के लिए करनाल और रोहतक से 120 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेलर और भी पुलिसकर्मी बुला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *