ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद बयानबाजी का दौर तूल पकड़ रहा है। वहीं अब कश्मीरी लड़कियों से शादी करने को लेकर नेताओं की ओर से दिए गए बयान पर भी बवाल मचना शुरू हो गया है। राजनेताओं से लेकर फिल्म जगत की हस्तियां इस मामले में कूद गए हैं।
अब मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिदिता बाग ने भी अपना रिएक्शन दिया है। बिदिता बाग लिखा है कि, कश्मीरी सेब खरीदने की औकात नहीं है, करने चले हैं कश्मीरी लड़की से शादी। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर बयान दिए थे। बिदिता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Kashmiri seb khareedne ki aukaat nehi hai…karne chale Kashmiri ladki se shaadi 😂
— Bidita Bag, Bagdevi 🇮🇳 (@biditabag) August 8, 2019
बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कश्मीरी लड़कियों से शादी करने पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अब वह वहां की गोरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। इसके बाद हरियामा के सीएम खट्टर ने कहा था कि, हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम लोग कश्मीर से बहू लाएंगे।

