ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर में एक युवक को जब उसके पिता ने जगुआर या फरारी गाड़ी दिलवाने से इंकार कर दिया, तो उसने जिद में दो महीने पहले ही खरीदी बीएमडब्ल्यू गाड़ी को नहर में फेंक दिया। मौके पर खड़े लोग जब रेस्क्यू करने पहुंचे, तो युवक ने कहा कि गाड़ी में कोई नहीं बैठा था, मैंनें रिमोट के जरिए गाड़ी को नहर में जाने दिया है।
जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और गोताखोरों को बुलाकर गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। बता दें कि मुकारमपुर निवासी आकाश को उसके पिता ने 2 महीने पहले ही 45 लाख की बीएमडब्ल्यू कार दिलवाई थी, लेकिन बेटे को वो पसंद नहीं थी और वो जिद कर रहा था कि पिता उसे 1 करोड़ रुपये की जगुआर या 80 लाख की फरारी दिलवाएं।
लेकिन पिता नहीं माने, तो बेटे ने गाड़ी को नहर में ही फेंंक दिया। इतना ही नहीं बेटे ने कार को नहर में फेंकने का एक वीडियो भी बना लिया और अपने परिजनों के साथ शेयर किया।

