ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कुरुक्षेत्र में देर रात कुछ दोस्तों का शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ, जिसके बाद कहासुनी होने पर बाकि के युवकों ने उस पर गंडासी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कैथल निवासी राकेश के तौर पर हई है।
कुरुक्षेत्र थाना एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि युवक शराब पी रहे थे और किसी लड़की को लेकर उनकी कहासुनी हो गई इस बीच कुछ युवकों ने अपने साथियों को बाहर से बुलाया और कैथल निवासी युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले में राकेश की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।



