ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद सीएम खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया था। कश्मीर की लड़कियों पर मजाकिया तौर पर उन्होंने कहा था कि, हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम लोग कश्मीर से बहू लाएंगे। सीएम के इस बयान के बाद विपक्ष की आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। सीएम का बयान आग की तरह फैल गया और आखिरकार उन्हें अपने इस बयान को लेकर सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, सीएम खट्टर ने सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, मैने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटी की तरह मानता हूं।
